चीन-कज़ाखस्तान (लियानयुनकांग) लॉजिस्टिक्स सहयोग केंद्र से चीन-यूरोप (एशिया) मालगाड़ियों की संख्या 8,000 के पार
(जन-दैनिक ऑनलाइन)09:45:17 2026-07-07
![]() |
| 6 जुलाई को ऑटोमोबाइल कलपुर्जों से लदी चीन–यूरोप (एशिया) मालगाड़ी चीन-कज़ाखस्तान (लियानयुनकांग) लॉजिस्टिक्स सहयोग केंद्र से प्रस्थान की तैयारी करती हुई (ड्रोन से लिया गया चित्र)। |
6 जुलाई को ऑटोमोबाइल कलपुर्जों से लदी एक अंतरराष्ट्रीय मालगाड़ी चीन-कज़ाखस्तान (लियानयुनकांग) लॉजिस्टिक्स सहयोग केंद्र से रवाना होकर उज़्बेकिस्तान के अबरेक के लिए प्रस्थान कर गई। इसके साथ ही, परिचालन शुरू होने के 12 वर्षों में इस केंद्र ने अपनी 8,000वीं अंतरराष्ट्रीय मालवाहक रेलगाड़ी का परिचालन दर्ज किया।
नानचिंग सीमा-शुल्क द्वारा उपलब्ध कराए गए आँकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में चीन-कज़ाखस्तान (लियानयुनगांग) लॉजिस्टिक्स सहयोग केंद्र से कुल 485 चीन-यूरोप (एशिया) मालगाड़ियों का संचालन हुआ, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.8 प्रतिशत अधिक है। इनमें केवल जून महीने में ही 100 से अधिक मालगाड़ियों का संचालन किया गया, जो पहली बार मासिक स्तर पर 100 के आँकड़े को पार करते हुए अब तक का सर्वाधिक मासिक रिकॉर्ड है।
