जन-दैनिक ऑनलाइन की पृष्ठभूमि

जन-दैनिक ऑनलाइन 1 जनवरी 1997 को आधिकारिक रूप से लॉन्च हुआ है। यह जन-दैनिक समाचार पत्र एजेन्सी द्वारा नियंत्रित A-शेयर सूचीबद्ध कंपनी है। जन-दैनिक ऑनलाइन हैसियत से यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा राज्य सरकार प्रशासन चलाने का महत्वपूर्ण संसाधन और माध्यम है।

चीन कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति जन-दैनिक ऑनलाइन के निर्माण और विकास पर गहरा ध्यान देती आयी है। 19 फरवरी 2016 को, चीन कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव, राष्ट्रपति व केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने जन-दैनिक का रिसर्च-शोध करने के अवसर जन-दैनिक ऑनलाइन के लाइव स्टूडियो से फुजियेन प्रांत के निंगदै चिकी गांव के अधिकारियों और जनता के साथ वीडियो से बातचीत की। 25 जनवरी 2019 को, चीन कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीति ब्यूरो ने जन-दैनिक में पूर्ण मीडिया युग और मीडिया एकीकरण विकास पर सामूहिक अध्ययन किया। जन-दैनिक ऑनलाइन के पूर्ण मीडिया प्रसारण नियंत्रण केंद्र में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सामूहिक अध्ययन की अध्यक्षता करने के मौके पर महत्वपूर्ण निर्देशक भाषण दिया। 20 जून 2008 को, तत्कालीन राष्ट्रपति हु जिंताओ ने जन-दैनिक प्रेस का दौरा किया और जन-दैनिक ऑनलाइन के "शक्तिसाली राष्ट्र मंच" के माध्यम से नेटिजन्स के साथ ऑनलाइन संवाद किया। 26 अप्रैल 2000 को, तत्कालीन राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने दक्षिण अफ्रीका यात्रा के दौरान विशेष रूप से जन-दैनिक ऑनलाइन के माध्यम से रिपोर्टिंग स्थिति की जानकारी हासिल की।

1 जुलाई 2006 को, केंद्रीय कम्युनिस्ट पार्टी की समिति द्वारा अनुमोदित जन-दैनिक ऑनलाइन द्वारा संचालित चीन कम्युनिस्ट पार्टी ऑनलाइन आधिकारिक रूप से लॉन्च हुई, और यह चीन कम्युनिस्ट पार्टी के विचारों, सिद्धांतों, नीतियों और सूचनाओं को प्रसारित करने वाला प्रमुख वेबसाइट बन गया। इसके बाद, जन-दैनिक ऑनलाइन और चीन कम्युनिस्ट पार्टी ऑनलाइन ने संयुक्त रूप से पार्टी की प्रत्येक राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की आधिकारिक वेबसाइट और प्रत्येक पार्टी के केंद्रीय शिक्षण साइटों का प्रसार-प्रसारण किया।

जन-दैनिक संपादकीय बोर्ड के नेतृत्व में, जन-दैनिक ऑनलाइन हमेशा से राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मुआयने के कवरिेज करने तथा शी चिनफिंग के नए युग में चीनी समाजवाद विचार की प्रचार और उसकी व्याख्या को अपनी प्राथमिक राजनीतिक ज़िम्मेदारी और सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक कर्तव्य मानकर निभाती आ रही है।

चीनी भाषा संस्करण के अलावा जन-दैनिक ऑनलाइन के पास अन्य 7 विभिन्न जातीय भाषाओं के चैनल भी हैं, और इसके पीसी और मोबाइल प्लेटफार्मों पर सीधे उपयोगकर्ताओं की संख्या 94 करोड़ से अधिक है। बीते कई वर्षों में, जन-दैनिक ऑनलाइन ने कुल 46 चीनी समाचार पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जिनमें 1 विशेष पुरस्कार और 16 प्रथम श्रेणि पुरस्कार शामिल हैं।

जन-दैनिक ऑनलाइन वैश्वीकरण के विकास को बनाए रखते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रसारण प्रणाली के निर्माण पर जोर देता है और इसमें अंग्रेज़ी, फ़्रांसीसी, रूसी, अरबी, स्पैनिश, जापानी, कोरियाई, जर्मन, पुर्तगाली, इटालियन, कज़ाख (कीरीली), स्वाहिली, थाई, मलय और ग्रीक सहित 15 विदेशी भाषा चैनल भी शुरू किए हैं। अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और हांगकांग क्षेत्र में 14 विदेशी कंपनियां या प्रतिनिधि कार्यालय स्थापित किए गए हैं। दैनिक जनता ऑनलाइन बेल्ट एंड रोड समाचार सहयोग गठबंधन के 10 भाषाओं वाली वेबसाइटों का भी संचालन करता है और गठबंधन सदस्य मीडिया को बहुभाषी सूचना प्रसारण सेवा प्रदान करने के लिए सक्रिय रूप से काम करता है।

भविष्य में, जन-दैनिक ऑनलाइन सक्रिय रूप से स्मार्ट इंटरनेट को अपने साथ व्यवस्थित परिवर्तन को गहराई से बढ़ावा देगा।

(डेटा 1 जनवरी 2025 तक)