चीनी अंतरिक्ष स्टेशन "थ्येनकोंग" पर चीनी और पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों ने पहली बार मिलाया हाथ
चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-24 का चालक दल 25 नवंबर को सफलतापूर्वक ‘थ्येनकोंग’ अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंच गया। इसके साथ ही चीनी और पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों ने पहली बार अंतरिक्ष में एक-दूसरे से हाथ मिलाया।
चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, अंतरिक्ष यान और स्टेशन के बीच सफल डॉकिंग के बाद शनचो-24 के अंतरिक्ष यात्री वापसी कैप्सूल से कक्षीय मॉड्यूल में सुरक्षित रूप से पहुंच गए।
इसके बाद, 25 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर अंतरिक्ष में अपना मिशन पूरा कर रहे शनचो-23 के चालक दल ने नए आए तीन अंतरिक्ष यात्रियों के स्वागत के लिए स्टेशन का प्रवेश द्वार खोला। इस दौरान चीनी और पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों ने पहली बार अंतरिक्ष में हाथ मिलाकर एक ऐतिहासिक पल दर्ज किया।
यह चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों के इतिहास में नौवां ‘अंतरिक्ष मिलन’ है। साथ ही, ‘थ्येनकोंग’ अंतरिक्ष स्टेशन पर पहली बार किसी विदेशी अंतरिक्ष यात्री का स्वागत किया गया है। इस ऐतिहासिक मौके पर सभी छह अंतरिक्ष यात्रियों ने एक साथ तस्वीर भी खिंचवाई। अब दोनों दल अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने-अपने कार्यों का जिम्मा रोटेशनल तरीके से निभाएंगे।