पहली तीन तिमाहियों में डिजिटल उद्योग की आय में 14.8 प्रतिशत की वृद्धि

चीन के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में चीन के डिजिटल उद्योग की कुल आय 324.1 खरब युआन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.8 प्रतिशत अधिक है। इसकी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 5.2 प्रतिशत अंक तेज रही।

विकास की गुणवत्ता और दक्षता में लगातार सुधार देखने को मिला। AI की मजबूत मांग और निर्यात में तेज वृद्धि के कारण इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में डिजिटल उद्योग का कुल लाभ 27.8 खरब युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 23.4 प्रतिशत अधिक है। इसकी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 14.9 प्रतिशत अंक अधिक रही। इस दौरान उद्योग का लाभ मार्जिन 8.6 प्रतिशत दर्ज किया गया।

डिजिटल बुनियादी ढांचे के सुधार और आधुनिकीकरण में तेजी आई। सितंबर के अंत तक, चीन में कुल 52.54 लाख 5जी बेस स्टेशन स्थापित किए जा चुके थे। वहीं, स्मार्ट कंप्यूटिंग क्षमता 2,592 EFLOPS तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 146 प्रतिशत अधिक है।

डिजिटल विनिर्माण उद्योग में उत्पादन और दक्षता, दोनों में वृद्धि देखने को मिली। इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में, निर्धारित आकार से ऊपर के कंप्यूटर, संचार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विनिर्माण उद्योग के अतिरिक्त मूल्य में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 15.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसकी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 4.9 प्रतिशत अंक अधिक रही। इस दौरान इन उद्योगों की कुल आय 149 खरब युआन रही, जो 21 प्रतिशत अधिक है। वहीं, अचल संपत्ति में निवेश में 9.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 11.7 प्रतिशत अंक अधिक है।

डिजिटल सेवा उद्योग में स्थिर वृद्धि रही। इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में, पिछले वर्ष की स्थिर कीमतों के आधार पर दूरसंचार सेवाओं की कुल मात्रा में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और इस क्षेत्र ने 13 खरब युआन की आय अर्जित की। वहीं, इंटरनेट उद्योग की आय में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसकी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 7.9 प्रतिशत अंक अधिक रही। इस दौरान इंटरनेट उद्योग के लाभ में भी 17.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 30.7 प्रतिशत अंक अधिक है।