हार्पिन आइस-स्नो वर्ल्ड में संरक्षित बर्फ का उपयोग शुरू, बर्फीले निर्माण की तैयारियां तेज

हार्पिन आइस-स्नो वर्ल्ड में संरक्षित बर्फ का उपयोग शुरू, बर्फीले निर्माण की तैयारियां तेज
24 नवंबर को, हार्पिन आइस-स्नो वर्ल्ड के बर्फ भंडारण केंद्र में एक निर्माण वाहन बर्फ के ढेर से बर्फ निकालता हुआ।

24 नवंबर को, हार्पिन आइस-स्नो वर्ल्ड के 28वें संस्करण के लिए पहले से संरक्षित बर्फ का उपयोग शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही, परिसर में बर्फ से बनी संरचनाओं और कलाकृतियों के निर्माण का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, संरक्षित बर्फ को चरणबद्ध तरीके से निरीक्षण केंद्र पहुंचाया जाएगा, जहां विशेषज्ञों द्वारा कड़ी जांच के बाद इसे हार्पिन आइस-स्नो वर्ल्ड परिसर में ले जाकर विभिन्न बर्फीली संरचनाओं और आकर्षक कलाकृतियों के निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि इस वर्ष हार्पिन आइस-स्नो वर्ल्ड का क्षेत्रफल बढ़ाकर 12.5 लाख वर्ग मीटर कर दिया गया है। यहां बर्फ और बर्फीली संरचनाओं के निर्माण के लिए कुल 4 लाख घन मीटर बर्फ एवं हिम का उपयोग किया जाएगा, जो अब तक के सभी संस्करणों में सबसे बड़ा आंकड़ा है।