छोंगछिंग के फंग्तु में यांग्त्सी नदी के जलमार्ग पर माल परिवहन को सुचारु बनाने के प्रयास
सर्दियों के दौरान बिजली, ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिहाज से यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान बड़ी मात्रा में वस्तुओं के जलमार्ग से परिवहन की मांग में लगातार हो रही वृद्धि को मद्देनज़र रखते हुए, 24 नवंबर को चीन के यांग्त्सी नदी के फंग्तु जलमार्ग प्रबंधन विभाग और छोंगछिंग के फंग्तु समुद्री सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से एक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत, नौवहन संकेतकों की व्यवस्था को परिस्थितियों के अनुसार बेहतर बनाया गया, संयुक्त गश्त तेज की गई और जहाजों की आवाजाही से जुड़े संभावित सुरक्षा जोखिमों की जांच की गई। इन प्रयासों का उद्देश्य जलमार्ग पर सुरक्षा सुनिश्चित करना, यांग्त्सी नदी के महत्वपूर्ण जल परिवहन मार्ग को सुचारु बनाए रखना और सर्दियों के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए माल परिवहन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से जारी रखना है।
