पहले 10 महीनों में पूरे चीन में बिजली की कुल खपत में 3.7 फीसदी की वृद्धि

(CRI)11:33:44 2026-11-24


चित्र VCG से है।

23 नवंबर को चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन ने जनवरी से अक्टूबर तक पूरे देश की बिजली खपत के आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पहले 10 महीनों में पूरे देश की बिजली खपत में गत वर्ष की इस अवधि से 3.7 प्रतिशत वृद्धि हुई। इससे पता चलता है कि चीन की अर्थव्यवस्था स्थिर रूप से चल रही है और नई विकास शक्ति लगातार मजबूत हो रही है।

इनमें से पूरे चीन में इंटरनेट जैसे डेटा सेवा उद्योगों की बिजली खपत तेजी से बढ़ी है, जो गत वर्ष की इस अवधि से 40 फीसदी से अधिक रही है, और डिजिटल अर्थव्यवस्था बिजली खपत वृद्धि का नया इंजन बन रही है।

नवीनतम आंकड़ों से पता चला कि पहले 10 महीनों में पूरे चीन में इंटरनेट डेटा सेवा की बिजली खपत 89.2 अरब किलोवाट-घंटे तक पहुंच गई, जो गत वर्ष की इस अवधि से 40.8 फीसदी अधिक है, और कई स्थानों पर कंप्यूटिंग पावर केंद्रों की बिजली खपत लगातार तेजी से बढ़ रही है। चीन के क्वेइचो प्रांत के क्वेइआन नए क्षेत्र में, जनवरी से अक्टूबर तक डेटा केंद्रों की बिजली खपत 3.367 अरब किलोवाट-घंटे तक पहुंच गई, जो पिछले साल की इस समान अवधि से 41.37 फीसदी अधिक है और वृद्धि दर चीन में सबसे आगे है। वर्तमान में क्वेइआन नए क्षेत्र में हर नई 10 किलोवाट-घंटे बिजली में से 60 फीसदी से अधिक कंप्यूटिंग पावर उद्योग में इस्तेमाल होती है।