COP-31 में राजनीतिक सहमति नहीं बनने पर चीन ने जताई निराशा
23 नवंबर को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान एक पत्रकार ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कन्वेंशन के पक्षकारों के 31वें सम्मेलन (COP-31) के समापन पर राजनीतिक फैसलों को लेकर आम सहमति नहीं बन पाने के बारे में सवाल पूछा।
इसके जवाब में कुओ च्याखुन ने कहा कि 22 नवंबर को तुर्किये के अंताल्या में COP-31 का समापन हुआ। सम्मेलन में न्यायपूर्ण परिवर्तन, उत्सर्जन में कमी, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के अनुकूलन और जलवायु वित्त जैसे कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी। हालांकि, राजनीतिक फैसलों को लेकर सभी पक्षों के बीच आम सहमति नहीं बन सकी। चीन ने इस पर निराशा जताई है। साथ ही, उसका मानना है कि इस नतीजे की वजह से बहुपक्षीय प्रक्रिया में विश्वास कमजोर नहीं होना चाहिए।
कुओ च्याखुन ने आगे कहा कि चीन बहुपक्षवाद का दृढ़ समर्थक, अंतरराष्ट्रीय सहयोग में सक्रिय भागीदार और हरित परिवर्तन को आगे बढ़ाने वाला प्रमुख देश है। चीन अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सभी पक्षों के साथ मिलकर चुनौतियों का सामना करेगा और मुश्किलों को दूर करने का प्रयास करेगा। साथ ही, वैश्विक स्तर पर हरित और कम कार्बन वाले बदलावों के साथ सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए भी काम करता रहेगा।