चीन, नेपाल में भूस्खलन के बाद पुनर्निर्माण में सहयोग करने को तैयार
23 नवंबर को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
नेपाल में भूस्खलन के बाद पुनर्निर्माण की चर्चा में क्वो च्याखुन ने कहा कि नेपाल चीन का मित्रवत पड़ोसी देश है। उत्तरी नेपाल में भीषण भूस्खलन आपदा के बाद, चीन ने तुरंत आपदाग्रस्त क्षेत्रों को आपातकालीन सहायता प्रदान करने और अंतरराष्ट्रीय बचाव सहयोग करने की घोषणा की। चीन सरकार ने नेपाल को नकद सहायता और आपातकालीन सहायता सामग्री की पांच खेपें प्रदान की हैं, नेपाल में 20 से अधिक सुरंग बचाव और फोरेंसिक विशेषज्ञों को भेजा है, और लगातार मौसम विज्ञान, जल विज्ञान, भूविज्ञान और अन्य जानकारी और डेटा साझा किया है। समाज के हर वर्ग के लोगों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है और तुरंत ही चीनियों की ओर से नेपालियों को स्नेह और समर्थन दिया है।
उन्होंने आगे कहा है कि इस बार नेपाल में भूस्खलन की आपदा अत्यंत भीषण रही है, और आपदा के बाद पुनर्निर्माण का कार्य बेहद कठिन है। चीन इस बात को लेकर बेहद चिंतित है और इस घटना के प्रति गहरी सहानुभूति रखता है। पिछली आपातकालीन आपदा राहत सहायता के आधार पर, चीन नेपाल के आपदा के बाद के पुनर्निर्माण प्रयासों में सक्रिय रूप से सहयोग करने को तैयार है, ताकि आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को जल्द से जल्द अपने घरों का पुनर्निर्माण करने और सामान्य उत्पादन और दैनिक जीवन को फिर से शुरू करने में मदद मिल सके। साथ ही चीन, नेपाल को आपदा निवारण और शमन क्षमताओं में प्रभावी ढंग से सुधार करने और प्राकृतिक आपदाओं के जोखिमों और चुनौतियों से बेहतर ढंग से निपटने में मदद करने के लिए तैयार है।