युन्नान प्रांत के ताली पाए जातीय स्वायत्त प्रीफेक्चर की 70वीं वर्षगांठ पर समारोह आयोजित

युन्नान प्रांत के ताली पाए जातीय स्वायत्त प्रीफेक्चर की 70वीं वर्षगांठ पर समारोह आयोजित
22 नवंबर को ली गई ताली पाए जातीय स्वायत्त प्रीफेक्चर की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की तस्वीर।

22 नवंबर की सुबह, चीन के युन्नान प्रांत के ताली पाए जातीय स्वायत्त प्रीफेक्चर में इसकी स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर स्थानीय सभी जातीय समुदायों के लोगों ने खुशी के साथ गीत-संगीत और नृत्य के जरिए अपने गृहक्षेत्र को शुभकामनाएं दीं।