चीन-जर्मनी उच्चस्तरीय सुरक्षा वार्ता में शामिल होंगे छन वनछिंग
(CRI)08:59:44 2026-11-23
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 22 नवंबर को जानकारी दी कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय राजनीतिक एवं कानूनी मामलों के आयोग के सचिव छन वनछिंग छठी चीन-जर्मनी उच्चस्तरीय सुरक्षा वार्ता में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, वह 22 से 28 नवंबर तक जर्मनी और ऑस्ट्रिया की यात्रा भी करेंगे।