निंगबो-चोउशान बंदरगाह पर कंटेनर हैंडलिंग का आंकड़ा 4 करोड़ टीईयू के पार


19 नवंबर को, एक मालवाहक जहाज निंगपो-चोउशान बंदरगाह के छ्वानशान बंदरगाह क्षेत्र स्थित कंटेनर टर्मिनल से रवाना होता हुआ।

10 नवंबर तक, निंगपो-चोउशान बंदरगाह पर 2026 में कंटेनर हैंडलिंग की मात्रा 4 करोड़ टीईयू से अधिक दर्ज की गई। इस बंदरगाह ने लगातार दूसरे वर्ष यह उपलब्धि हासिल की है और पिछले वर्ष की तुलना में इस बार यह आंकड़ा 22 दिन पहले ही पार कर लिया है। वर्तमान में, निंगपो-चोउशान बंदरगाह से 310 से अधिक कंटेनर शिपिंग मार्ग संचालित होते हैं, जो दुनिया के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 700 से अधिक बंदरगाहों को जोड़ते हैं।