चीन द्वारा शिच्यान-24 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण

19 नवंबर को सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर चीन ने थाइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-2डी वाहक रॉकेट के जरिए शिच्यान-24 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। उपग्रह को सफलतापूर्वक उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया गया और प्रक्षेपण अभियान पूरी तरह सफल रहा। यह लॉन्ग मार्च श्रृंखला के वाहक रॉकेटों की 678वीं उड़ान थी।