शी चिनफिंग ने पेरू की राष्ट्रपति से भेंट की

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 नवंबर को शनचन में पेरू की राष्ट्रपति केको फुजिमोरी से भेंट की।
शी चिनफिंग ने कहा कि वर्तमान वर्ष चीन और पेरू के राजनयिक सम्बंध की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ है। दोनों देशों के सम्बंध के विकास का अच्छा रुझान बना रहा है। चीन पेरू के साथ समान कोशिश कर दोनों देशों की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी निरतंर नयी मंजिल पर पहुंचाने को तैयार है ताकि दोनो देशों की जनता को अधिक कल्याण मिले।
शी चिनफिंग ने कहा कि इस साल चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना का शुरूआती साल है। चीन पेरू के साथ चीनी आधुनिकीकरण का मौका साझा करने का उत्सुक है। दोनों पक्ष चार पहलुओं पर कार्य कर सकते हैं, जिनमें मैत्रीपूर्ण आवाजाही घनिष्ठ बनाना, रणनीतिक जुड़ाव मजबूत कर समान समृद्धि पूरा करना, मानवीय आदान-प्रदान बढ़ाना और बहुपक्षीय समन्वय मजबूत बनाना शामिल हैं।
फुजिमोरी ने कहा कि पेरू और चीन के मैत्रीपूर्ण सम्बंध का लंबा इतिहास है। राजनयिक सम्बंध की स्थापना के 55 वर्षों में पारस्परिक लाभ वाला सहयोग निरंतर गहरा होता जा रहा है। पेरू अधिक चीनी उद्यमों के निवेश करने का स्वागत करता है और चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग और आगे बढ़ाने तथा बहुपक्षीय समन्वय मजबूत करने को तैयार है।