शी चिनफिंग ने चिली के राष्ट्रपति से भेंट की

(CRI)08:47:47 2026-11-18

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 नवंबर को शनचन में चिली के राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट से भेंट की।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और चिली समुद्र के पार अच्छे साझेदार हैं। चिली दक्षिण अमेरिका में चीन के साथ राजनयिक सम्बंध स्थापित करने वाला पहला देश है। मैं राष्ट्रपति कास्ट के साथ रणनीतिक नेतृत्व मजबूत कर सही दिशा में चलते हुए दोनों देशों के सम्बंधों के विकास का रूपरेखा खींचने को तैयार हूं ताकि दोनों देशों के विकास व पुनरोत्थान को मदद मिले।

शी ने बल दिया कि दोनो पक्षों को एक दूसरे केंद्रीय हितों और मुख्य चिंताओं से जुड़े मुद्दों पर एक दूसरे का समर्थन करना, विभिन्न स्तरों व क्षेत्रों की आवाजाही मजबूत करना, राष्ट्र-शासन के अनुभवों का आदान-प्रदान करना और पास्परिक सम्मान व विश्वास करने वाला हमसफ़र बनना चाहिए। दोनों देशों को गुणवत्ता से बेल्ट एंड रोड सहनिर्माण करने से रणनीतिक जुड़ाव मजबूत करना चाहिए। चीन चिली के साथ एपेक समेत बहुपक्षीय व्यवस्थाओं में समन्वय मजबूत कर एक साथ सच्चे बहुपक्षवाद की सुरक्षा करने को तैयार है। चीन लैटिन अमेरिका के साथ वहां की शांति व विकास में अधिक निश्चितताएं डालना चाहता है।

राष्ट्रपति कास्ट ने बताया कि चीन के साथ राजनयिक सम्बंध की स्थापना के बाद दोनों देशों के सम्बंधों का स्थिर विकास होता रहा है। अनेक वर्षों में चीन चिली का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार बना है और कृषि उत्पादों व खनिजों का सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है। चीन के साथ सहयोग चिली के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण मौका प्रदान करता है। चिली चीन के साथ अच्छे सम्बंध और गहराने, व्यापार व निवेश का विस्तार करने, विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग बढ़ाने और बहुपक्षीय ढांचे में समन्वय मजबूत करने को तैयार है।