चीन-रूस-अमेरिका शिखर सम्मेलन का प्रवर्तनशील महत्व: चीनी विदेश मंत्रालय

19 नवंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ शनचन में चीन-रूस-अमेरिका शिखर सम्मेलन करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 16 नवंबर को नियमित प्रेस वार्ता में सम्बंधित सवाल के जवाब में बताया कि यह इतिहास में तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहली बार आमने-सामने वार्ता करेंगे। वे विश्व शांति की सुरक्षा करने और प्रमुख देशों के सम्बंधों की रणनीतिक स्थिरता बढाने पर रायों का गहन आदान-प्रदान करेंगे, जिसका प्रवर्तनशील महत्व है।
प्रवक्ता ने कहा कि चीन,रूस और अमेरिका संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक देश और सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य हैं। इतिहास में तीनों देशों ने कंधे से कंधा मिलाकर विश्व फासिस्ट विरोधी युद्ध की विजय प्राप्त की। वर्तमान परिस्थिति में तीनों देशों को सहयोग से वैश्विक चुनौतियों और विश्व शांति व स्थिरता बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदार है। चीन, रूस और अमेरिका द्वारा संवाद मजबूत करना, मतभेदों का प्रंबधन व नियंत्रण करना और सम्बंधों को स्थिर बनाना तीनों देशों के हित में है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतीक्षा भी है, जो वैश्विक स्थिति को स्थिर बनाने और वार्ता व सहयोग बढ़ाने के लिए लाभदायक है।