जापान अपने छोड़े रासायनिक हथियार पूरी तरह नष्ट करे: चीन

(CRI)08:34:55 2026-11-17

हाल ही में हारपीन में चीन पर आक्रमण के दौरान जापानी जीवाणुविज्ञानिक और रासायनिक युद्ध अपराधों के अनुसंधान पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 16 नवंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में सम्बंधित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चीन, जापान से आग्रह करता है कि वह अपने आक्रामक अपराधों पर गहराई से विचार करे, रासायनिक हथियार सम्मेलन और चीनी और जापानी सरकारों के बीच हुए समझौता ज्ञापन के तहत अपनी जिम्मेदारियों और दायित्वों को पूरी तरह और ईमानदारी से निभाए, उस के द्वारा छोड़े गए रासायनिक हथियारों को जल्द से जल्द पूरी तरह से नष्ट करे, चीनी लोगों के लिए एक स्वच्छ भूमि बहाल करे और ठोस कार्रवाई करके अपने एशियाई पड़ोसियों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का विश्वास जीते।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, चीन पर आक्रमण करने वाली जापानी सेना ने जीवाणु और रासायनिक युद्ध का आयोजन और क्रियान्वयन किया, जिससे चीनी जनता को भारी पीड़ा हुई और मानवता के विरुद्ध जघन्य अपराध हुए। आज भी, उस के द्वारा छोड़े गए रासायनिक हथियार चीनी लोगों के जीवन, संपत्ति और पारिस्थितिक पर्यावरण के लिए खतरा बने हुए हैं। जापानी सैन्यवाद द्वारा किए गए आक्रमण के प्रमाण असंख्य और प्रचुर मात्रा में हैं।