एशिया-प्रशांत के साथ शनचेंन में खास मुलाकात

चीन के शनचेंन शहर में मलेशिया से आया एक ड्यूरियन फल सीमा शुल्क की जांच पूरी होने और मंजूरी मिलने के बाद महज दो घंटे में हवाई अड्डे से उपभोक्ताओं की मेज तक पहुंच सकता है। ड्रोन के जरिए सामान की डिलीवरी और रोबोट के माध्यम से खरीदारी जैसी नवीन सुविधाएं भी धीरे-धीरे शहरवासियों के दैनिक जीवन का हिस्सा बन रही हैं। एशिया-प्रशांत क्षेत्र की बात करें तो, जकार्ता-बांडुंग हाई-स्पीड रेलवे से चीन और इंडोनेशिया के बीच सहयोग के लाभ आम लोगों तक पहुंच रहे हैं। वहीं,थाईलैंड स्थित बीवाईडी के कारखाने में चीनी और थाई कर्मचारी मिलकर तकनीकी चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं और औद्योगिक विकास के अवसरों को साझा कर रहे हैं।

“खुलापन एशिया-प्रशांत सहयोग की जीवनरेखा है", "नवाचार विश्व विकास को आगे बढ़ाने वाली एक महत्वपूर्ण शक्ति है" और "सहयोग एवं साझा जीत ही आगे बढ़ने का सही रास्ता है।" राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में, चीन उच्चस्तरीय खुलेपन के माध्यम से एशिया-प्रशांत क्षेत्र को जोड़ रहा है और नवाचार एवं सहयोग के जरिए नए अवसर पैदा कर रहा है।

18 से 19 नवंबर तक एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के नेताओं की 33वीं अनौपचारिक बैठक शनचेंन में आयोजित होगी। शनचेंन खुलेपन, नवाचार और सहयोग के अपने दृष्टिकोण के साथ एशिया-प्रशांत के मेहमानों का स्वागत करने को तैयार है।