जनवरी से अक्तूबर तक चीन की राष्ट्रीय रेलवे ने 3 अरब 42 करोड़ टन माल का परिवहन किया

(CRI)15:04:02 2026-11-16

इस वर्ष जनवरी से अक्तूबर तक चीन की राष्ट्रीय रेलवे ने कुल 3 अरब 42 करोड़ टन माल परिवहन किया, जिसमें प्रतिदिन औसतन 1 लाख 89 हजार 2 सौ वैगनों की लोडिंग हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से क्रमशः 1.1% और 1.8% की वृद्धि दर्शाता है। इससे समग्र लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के स्थिर संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विश्वसनीय परिवहन सहायता मिली है। "चाइना रेलवे लॉजिस्टिक्स" की ब्रांड प्रतिष्ठा, बाजार प्रतिस्पर्धात्मकता और ग्राहक संतुष्टि में लगातार सुधार हो रहा है।

प्रमुख सामग्रियों का परिवहन प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया गया। जनवरी से अक्तूबर तक, राष्ट्रीय रेलवे ने 1 अरब 75 करोड़ टन कोयले का परिवहन किया, जिसमें बिजली उत्पादन के लिए 1 अरब 16 करोड़ टन कोयला शामिल था। देश भर में रेलवे द्वारा सीधे आपूर्ति किए जाने वाले बिजली संयंत्रों के कोयले के भंडार उच्च स्तर पर बने रहे।

इस के साथ रेलवे लॉजिस्टिक्स उत्पादों का उन्नयन और सुधार कि जा रहा है। चीन-यूरोप (एशिया) मालगाड़ी सेवा उच्च गुणवत्ता के साथ संचालित हो रही है।