तथाकथित जासूसी कहानियां गढ़ना बंद करे अमेरिका:चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)14:41:28 2026-11-13

12 नवंबर को चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

एनवीडिया से संबंधित मुद्दे की चर्चा में माओ निंग ने कहा कि हम तथाकथित "चीनी जासूस" के दावों के संबंध में अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। चीन की तकनीकी प्रगति स्वतंत्र नवाचार और खुले सहयोग पर आधारित है। अमेरिका को तथाकथित जासूसी कहानियां गढ़ना और तकनीकी नाकाबंदी लागू करने के बहाने खोजना बंद कर देना चाहिए। अमेरिका द्वारा चीन को चिप के निर्यात के मुद्दे पर चीन का रुख सतत है। साथ ही, हम राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा के बारे में अमेरिका के अतिसामान्यीकरण, विभिन्न भेदभावपूर्ण सूचियों के निर्माण और चीनी संस्थानों के अनुचित दमन का कड़ा विरोध करते हैं।