छोंगछिंग में पहली पूर्ण स्वचालित शहरी रैपिड रेल लाइन का परिचालन शुरू
12 नवंबर को छोंगछिंग की पहली पूरी तरह स्वचालित शहरी रैपिड रेल लाइन के रूप में रेल परिवहन लाइन नंबर 15 के चिंगखोऊ से ल्यांगच्यांग फिल्म एवं टेलीविजन सिटी तक के खंड का परिचालन शुरू किया गया। छोंगछिंग की रेल परिवहन लाइन नंबर 15 पश्चिम में त्संगचिया स्टेशन से पूर्व में ल्यांगच्यांग फिल्म एवं टेलीविजन सिटी स्टेशन तक जाती है। इसकी कुल लंबाई लगभग 72 किलोमीटर है और इसकी अधिकतम डिजाइन परिचालन गति 140 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बार शुरू किए गए चिंगखोऊ से ल्यांगच्यांग फिल्म एवं टेलीविजन सिटी तक के खंड से शहर के मध्य क्षेत्र में शहरी रैपिड रेल सेवा की कमी दूर हुई है। यह लाइन बड़े आवासीय क्षेत्रों, विकसित व्यावसायिक केंद्रों, विशेष औद्योगिक पार्कों और च्यांगपेई हवाई अड्डे जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को कुशलतापूर्वक जोड़ती है, जिससे शहर के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को और बढ़ावा मिलेगा।
