नौवां चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) संपन्न हुआ

(CRI)09:14:23 2026-11-11


नौवां चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई)।(शिन्हुआ समाचार एचेंसी)

नौवां चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) 10 नवंबर को चीन के शांगहाई शहर में संपन्न हुआ। छह दिवसीय इस आयोजन के सफल परिणाम सामने आए।

इस वर्ष के सीआईआईई के पांच प्रमुख मापदंडों ने रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की है।

पहला, इसमें भाग लेने वाली कंपनियों की संख्या 4,142 तक पहुंच गई।

दूसरा, प्रदर्शनी का कुल क्षेत्रफल पहली बार 4.4 लाख वर्ग मीटर से अधिक हो गया है, जिसमें से कॉर्पोरेट प्रदर्शनी क्षेत्र 3.7 लाख वर्ग मीटर तक पहुंचा।

तीसरा, इस प्रदर्शनी में फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की 300 से अधिक कंपनियों और उद्योग जगत के लीडर्स ने भाग लिया।

चौथा, इस प्रदर्शनी में 485 प्रतिनिधि वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं जो वैश्विक स्तर पर पहली बार, एशियाई स्तर पर पहली बार या चीन में पहली बार प्रदर्शित की जा रही हैं।

पांचवां, प्रस्तावित लेनदेन का वार्षिक मूल्य 85.45 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले सत्र की तुलना में 2.3 प्रतिशत ज्यादा है।