वांग यी ने चेक रिपब्लिक के विदेश मंत्री के साथ वार्ता की
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 10 नवंबर को पेइचिंग में चेक रिपब्लिक के विदेश मंत्री जुराज ब्लानर के साथ वार्ता की।
वागं यी ने कहा कि इधर कुछ साल दोनों देशों के नेताओं के नेतृत्व में चीन-चेक रणनीतिक साझेदारी उच्च स्तर पर चल रही है। चीन चेक रिपब्लिक के साथ पारस्परिक राजनीतिक विश्वास और मजबूत कर रणनीतिक समन्वय बढ़ाने, सहयोग की संभावनाएं साकार करने और अधिक ऊंची गुणवत्ता तथा अधिक ऊंचे स्तर से चीन-ईयू सम्बंध के स्वस्थ विकास और विश्व शांति व स्थिरता के लिए योगदान देने को तैयार है।
वार्ता में वांग यी ने कहा कि चीन का हमेशा से मानना है कि चीन और ईयू को साझेदारी और सहयोग पर कायम रहकर वार्ता से मतभेद सुलझाने और व्यापारिक मुक्तिकरण तथा आर्थिक वैश्विकरण की सुरक्षा करनी चाहिए। उम्मीद है कि चेक रिपब्लिक चीन-ईयू सम्बंध के स्थिर विकास के लिए रचनात्मक भूमिका निभाएगा।
ब्लानर ने कहा कि चेक चीन को अहम साझेदार समझकर व्यापार, निवेश, एआई, विज्ञान व संस्कृति समेत विभिन्न क्षेत्रों का आदान-प्रदान व सहयोग बढ़ाने को तैयार है। चेक ईयू-चीन वार्ता व सहयोग में रचनात्मक भूमिका निभाने का उत्सुक है।