चीन और अमेरिका अपने राष्ट्रपतियों की भेंट की व्यवस्था पर लगातार संवाद बनाए हुए हैं

10 नवंबर को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
एक पत्रकार ने चीनी और अमेरिकी राष्ट्रपतियों की बैठक के बारे में सवाल पूछा। इस पर क्वो च्याखुन ने कहा कि चीन और अमेरिका इस वर्ष दोनों राष्ट्रपतियों के बीच होने वाली मुलाकात की व्यवस्थाओं के संबंध में लगातार संवाद बनाए हुए हैं।
एक पत्रकार ने पूछा कि हाल ही में, अमेरिका के अटलांटा चिड़ियाघर में पांडा मंडप का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जहाँ पांडा "फिंग फिंग" और "फू शुआंग" ने आधिकारिक तौर पर जनता से मुलाकात की। इस पर चीन की क्या टिप्पणी है?
क्वो च्याखुन ने कहा कि इस साल 24 सितंबर को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान, उन्होंने घोषणा की कि पांडा "फिंग फिंग" और "फू शुआंग" जल्द ही अटलांटा चिड़ियाघर में रहेंगे, जिसका अमेरिकी समाज के सभी वर्गों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्थानीय समयानुसार 27 सितंबर को पांडा का जोड़ा अटलांटा पहुंचा। हाल ही में अमेरिकी जनता से उनकी आधिकारिक मुलाकात देखकर बहुत खुशी हुई, जिससे अमेरिकी जनता में और अधिक खुशी का संचार हुआ और चीनी और अमेरिकी जनता के दिलों में और अधिक घनिष्ठता आई।