चीन का दूसरा स्वदेशी विशाल क्रूज जहाज पहले परीक्षण परिचालन सफर पर रवाना

चीन का दूसरा स्वदेशी विशाल क्रूज जहाज “आइता हुआछंग” 9 नवंबर को शांगहाई के वुसोंगखौउ अंतरराष्ट्रीय क्रूज बंदरगाह से रवाना हुआ। जहाज की डिलीवरी के बाद यह उसका पहला परीक्षण परिचालन सफर है। इसके 12 नवंबर को क्वांगचोऊ के नानशा अंतरराष्ट्रीय क्रूज होम पोर्ट पहुंचने की योजना है। इस यात्रा के दौरान क्रूज जहाज की संचालन क्षमता की व्यापक जांच की जाएगी। माना जा रहा है कि यह उसके औपचारिक व्यावसायिक परिचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जानकारी के अनुसार, इस यात्रा के दौरान समुद्री संचालन, नौवहन सुरक्षा, उत्पाद एवं सेवाओं, जहाज और तट के बीच समन्वय तथा पूरे जहाज की सूचना प्रणालियों सहित विभिन्न पहलुओं का व्यवस्थित परीक्षण और समायोजन किया जाएगा। वास्तविक परिचालन जैसी परिस्थितियों में यात्री कक्षों की सेवाओं, खानपान, मनोरंजन, खरीदारी और अवकाश संबंधी सुविधाओं का भी दबाव परीक्षण किया जाएगा। इससे विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता का आकलन किया जाएगा।