चीन में अक्तूबर में औद्योगिक उत्पादों के पीपीआई में 5.7 फ़ीसदी की वृद्धि

(CRI)13:54:36 2026-11-10

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो की वेबसाइट से मिली खबर के अनुसार, अक्तूबर में राष्ट्रीय उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) में पिछले वर्ष की समान अवधि से 5.7 प्रतिशत और महीने-दर-महीने 0.7 फ़ीसदी की वृद्धि हुई। औद्योगिक उत्पादक क्रय मूल्य में वार्षिक आधार पर 7.9 प्रतिशत और मासिक आधार पर 1.1 फीसदी की वृद्धि हुई। जनवरी से अक्तूबर तक, औसत औद्योगिक उत्पादक एक्स-फैक्ट्री मूल्य में वार्षिक आधार पर 2.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई और औद्योगिक उत्पादक क्रय मूल्य में 4.0 फ़ीसदी का इजाफा हुआ ।

अक्तूबर में उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) में उत्पादन के साधनों की कीमत में पिछले वर्ष की समान अवधि से 7.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसने कुल पीपीआई वृद्धि में लगभग 5.77 प्रतिशत का योगदान दिया।

औद्योगिक उत्पादकों के खरीद मूल्यों में, ईंधन और बिजली की कीमतों में 18.6 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि रासायनिक कच्चे माल की कीमतों में 16.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।