अमेरिकी जहाज़ों पर विशेष बंदरगाह शुल्क लेना निलंबित रहेगा: चीनी यातायात व परिवहन मंत्रालय
(CRI)09:29:21 2026-11-10
चीनी यातायात व परिवहन मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, चीन-अमेरिका आर्थिक एवं व्यापार वार्ता के आठवें दौर की उपलब्धियों को लागू करने के लिए, चीनी राज्य परिषद की स्वीकृति से, निम्नलिखित दस्तावेज़ों का कार्यान्वयन 10 जनवरी 2027 तक निलंबित रखा जाएगा।《यातायात व परिवहन मंत्रालय की अमेरिकी जहाज़ों पर विशेष बंदरगाह शुल्क लेने संबंधी घोषणा》, 《यातायात व परिवहन मंत्रालय कार्यालय का〈अमेरिकी जहाज़ों पर विशेष बंदरगाह शुल्क लेने के कार्यान्वयन उपाय〉जारी करने संबंधी सूचना》, तथा 《यातायात व परिवहन मंत्रालय की नौवहन उद्योग, जहाज़निर्माण उद्योग और संबंधित औद्योगिक श्रृंखला व आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा एवं विकास हितों पर प्रभाव की स्थिति की जांच शुरू करने संबंधी घोषणा》।