चीनी खिलाड़ी चांग केई ने युवा ओलंपिक खेलों में महिला 100 मीटर बाधा दौड़ का खिताब जीता

चीनी खिलाड़ी चांग केई ने महिला 100 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में 13.17 सेकंड समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।(शिन्हुआ समाचार एचेंसी)
डाकार युवा ओलंपिक खेलों के ट्रेंक एंड फील्ड की स्पर्द्धाएं 8 नवंबर को शुरू हुई। चीनी खिलाड़ियों ने पहले दिन एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीते। चीनी खिलाड़ी चांग केई ने महिला 100 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में 13.17 सेकंड समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। चीनी पुरुष खिलाड़ी चांग हांगयु ने 100 मीटर दौड़ में एक रजत पदक जीता।
17 वर्षीय चांग केई ने मैच के बाद बड़ी खुशी जतायी। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह इस वर्ग की अंतिम प्रतियोगिता है। अगर मुझे चैंपियनशिप हासिल नहीं हुई ,तो आजीवन खेद होगा।मुझे अपनी शक्ति पर पूरा विश्वास है। आज मैंने यह सपना पूरा किया।
फ्रांस और भारत ने इस इवेंट में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।
ट्रेक एंड फील्ड की स्पर्धाएं तीन दिन तक चलेंगी ।9 अक्तूबर को कुल 12 स्वर्ण पदक के विजेता पैदा होंगे।