चीन में ग्रामीणों की प्रति व्यक्ति आय में 5.6 प्रतिशत की वास्तविक वृद्धि

7 नवंबर 2026 को, अनहुई के किसान निर्यात के लिए अंगूर तोड़ते हुए।(VCG)
8 नवंबर को चीन के कृषि एवं ग्रामीण मामलों के मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में कृषि और ग्रामीण विकास में लगातार नई गति देखने को मिली है। किसानों की आय के मामले में, चीन के ग्रामीण निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय 18,809 युआन रही, जिसमें वास्तविक रूप से 5.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि दर शहरी निवासियों की तुलना में 2 प्रतिशत अंक अधिक रही। आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दौर की भूमि अनुबंध अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें और 30 वर्षों तक बढ़ाने की प्रांतीय स्तर पर प्रायोगिक योजना पूरे चीन में लागू की जा रही है। अब तक देशभर में 3 करोड़ से अधिक भूमि अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कुल मिलाकर लगभग 60 लाख पारिवारिक कृषि फार्म और किसान सहकारी समितियां विकसित की गई हैं। वहीं, 10.8 लाख व्यावसायिक संस्थाएं सामाजिक सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
कृषि उत्पादों के आयात-निर्यात में उल्लेखनीय प्रदर्शन देखने को मिली। पहली तीन तिमाहियों में चीन के कृषि उत्पादों का कुल आयात-निर्यात मूल्य 252.36 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.7 प्रतिशत अधिक है। इसमें आयात 171.46 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जिसमें 10.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि निर्यात 80.9 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो 8.7 प्रतिशत की वृधि दर्शाती है।