“शहर की कहानी” | शीत्सांग के शाननान में: तिब्बती सभ्यता की जड़ों की तलाश, शीत्सांग से जुड़ाव का एहसास
शाननान, जिसे तिब्बती भाषा में “लोका” कहा जाता है, को “तिब्बती जातीय समुदाय का उद्गम स्थल और तिब्बती संस्कृति का स्रोत” होने का गौरव प्राप्त है। यहां की औसत ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 3,700 मीटर है और यह क्षेत्र प्रकृति की अद्भुत कारीगरी का बेजोड़ नमूना है। इस विशाल भूभाग में प्राकृतिक नजारे, प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, लोगों की सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियां और स्थानीय समृद्धि को बढ़ावा देने वाले उद्योग एक-दूसरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं। इस तरह “तिब्बती सभ्यता के उद्गम स्थल” शाननान में पारंपरिक विरासत और आधुनिक विकास साथ-साथ आगे बढ़ते दिखाई देते हैं।
झीलें और पहाड़ पर्यटन के अनूठे अवसर पैदा करते हैं, पारंपरिक हुनर और नृत्य हजारों साल पुरानी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हैं, खेल और आपसी एकजुटता विभिन्न जातीय समुदायों के बीच दोस्ती को मजबूत करते हैं, जबकि स्थानीय उद्योग लोगों की खुशहाली की नींव को मजबूत बनाते हैं। आज का शाननान अपनी समृद्ध प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत के दम पर विकास के नए रास्ते तलाश रहा है। यहां न केवल पठारी पारिस्थितिकी और पर्यावरण की रक्षा की जा रही है, बल्कि अमूर्त सांस्कृतिक विरासत और सांस्कृतिक पर्यटन के संसाधनों को भी नई पहचान दी जा रही है। साथ ही, आम लोगों के लिए सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। मधुमक्खी पालन और पठारी क्षेत्रों में अंगूर से बनने वाली वाइन जैसे स्थानीय विशेषता वाले उद्योगों को भी प्राथमिकता के साथ बढ़ावा दिया जा रहा है। इन प्रयासों के जरिए शाननान औद्योगिक समृद्धि और खुशहाल जनजीवन के एक नए दौर की कहानी लिखने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।