हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह में मूल्यवर्धित वस्तुओं की बिक्री पर सीमा शुल्क छूट
हाल ही में, हाईनान प्रांत के वित्त विभाग सहित तीन विभागों ने संयुक्त रूप से एक अधिसूचना जारी की। इसमें स्पष्ट किया गया कि निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाली वस्तुओं की द्वीप के भीतर बिक्री पर प्रसंस्करण के जरिए मूल्यवर्धन होने पर सीमा शुल्क में छूट दी जाएगी। इसके साथ ही, हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह में प्रसंस्कृत एवं मूल्यवर्धित वस्तुओं की स्थानीय बिक्री पर सीमा शुल्क छूट की नीति औपचारिक रूप से लागू हो गई है।
“हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह में पूरे द्वीप पर सीमा शुल्क संबंधी विशेष व्यवस्था के संचालन से जुड़े प्रबंधन मामलों की अधिसूचना” के अनुसार, वहां प्रोत्साहित किए जाने वाले उद्योगों से जुड़ी कंपनियों द्वारा उत्पादित उन वस्तुओं को इस नीति का लाभ मिलेगा, जिनमें आयातित कच्चे माल या पुर्जों का इस्तेमाल किया गया हो और हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह में प्रसंस्करण के बाद उनके मूल्य में कम से कम 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई हो। ऐसी वस्तुओं की द्वीप के भीतर बिक्री पर वही नियम लागू होंगे, जो हैनान मुक्त व्यापार बंदरगाह की “दूसरी सीमा” (मुख्यभूमि चीन के साथ सीमा शुल्क नियंत्रण रेखा) के रास्ते मुख्यभूमि चीन में भेजी जाने वाली मूल्यवर्धित वस्तुओं पर लागू होते हैं।
3 नवंबर को वानथे फार्मास्यूटिकल (हाईनान) कंपनी लिमिटेड ने हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह में विशेष सीमा शुल्क व्यवस्था लागू होने के बाद द्वीप के भीतर प्रसंस्कृत एवं मूल्यवर्धित वस्तुओं की पहली ऐसी बिक्री पूरी की, जिस पर सीमा शुल्क में छूट मिली। इस बिक्री में घरेलू बाजार में बेची गई वस्तुओं का कुल मूल्य 5.395 लाख युआन रहा और 2,356 युआन के सीमा शुल्क की बचत हुई।