वांग यी ने डीपीआरके के श्रमिक पार्टी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय विदेश मामला आयोग के कार्यालय के निदेशक वांग यी ने गुरुवार को राजधानी पेइचिंग में डीपीआरके की श्रमिक पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रमिक पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य, केंद्रीय सचिव और अंतर्राष्ट्रीय विभाग के प्रमुख किम सोंग-नाम ने किया।
मुलाकात के दौरान वांग यी ने कहा कि चीन, डीपीआरके के साथ मिलकर दोनों देशों और पार्टियों के शीर्ष नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमतियों को लागू करना चाहता है, ताकि द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाया जा सके और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाया जा सके। इस दौरान वांग यी ने सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के पांचवें पूर्ण सत्र की प्रमुख जानकारियां भी साझा कीं।
वहीं, किम सोंग-नाम ने कहा कि डीपीआरके, चीन के साथ मिलकर दोनों देशों और पार्टियों के शीर्ष नेताओं की इच्छा के अनुरूप आपसी मैत्रीपूर्ण संबंधों को लगातार मजबूत करने और उनके विकास के लिए प्रयास करता रहेगा।