2026 विश्व इंटरनेट सम्मेलन का वुचन शिखर सम्मेलन संपन्न

2026 विश्व इंटरनेट सम्मेलन का वुचन शिखर सम्मेलन 5 नवंबर को सभी निर्धारित कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद संपन्न हो गया।
इस शिखर सम्मेलन में 130 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 1,800 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 'ओपन सोर्स, साझा विकास और साइबरस्पेस में साझा भविष्य वाले समुदाय का मिलकर निर्माण' विषय पर चर्चा हुई। सम्मेलन में खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में ओपन सोर्स और ओपन टेक्नोलॉजी पर ध्यान दिया गया। इसके अलावा, नवाचार और विकास, सुरक्षा से जुड़े नियमों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
शिखर सम्मेलन के प्रमुख आयोजनों में शामिल 'लाइट ऑफ द इंटरनेट' एक्सपो में 54 देशों और क्षेत्रों के 671 चीनी एवं विदेशी उद्यमों और संस्थानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 1,000 से अधिक नए उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन किया गया और उन्हें लॉन्च किया गया। एक्सपो में एक ही दिन में 20 हजार से अधिक लोग पहुंचे, जो अब तक का एक नया रिकॉर्ड है।
इसके अलावा, शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित डिजिटल अर्थव्यवस्था उद्योग सहयोग सम्मेलन में 116 परियोजनाओं पर सहमति बनी और उनके समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन परियोजनाओं का कुल अनुबंध मूल्य लगातार चौथे साल 100 अरब युआन से अधिक रहा।