चीन, रूस और अमेरिका के नेताओं की संभावित बैठक पर संबंधित पक्षों से संपर्क में: चीनी विदेश मंत्रालय
4 नवंबर को चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने पेइचिंग में नियमित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या शनचन में आयोजित होने वाले एपेक शिखर सम्मेलन के दौरान चीन, रूस और अमेरिका के नेताओं के बीच त्रिपक्षीय बैठक की कोई योजना है। इसके जवाब में माओ निंग ने कहा कि चीन इस संभावित बैठक को लेकर संबंधित पक्षों के साथ संपर्क बनाए हुए है।
वहीं, अमेरिका के मध्यावधि चुनावों से जुड़े एक सवाल पर माओ निंग ने कहा कि यह पूरी तरह अमेरिका का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि चीन अमेरिका के साथ मिलकर दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमतियों को बरकरार रखने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही, दोनों देशों को आपसी संवाद मजबूत करना चाहिए, मतभेदों को उचित तरीके से सुलझाना चाहिए और सहयोग के नए अवसर तलाशने चाहिए।
उन्होंने कहा कि चीन आपसी सम्मान, निष्पक्षता और समानता के आधार पर चीन-अमेरिका के बीच रचनात्मक और स्थिर रणनीतिक संबंध विकसित करना चाहता है।