चीन और फिलीपींस के विदेश मंत्रियों के बीच फोन वार्ता

(CRI)14:06:13 2026-11-04

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 3 नवंबर को निमंत्रण पर फिलीपींस की विदेश मंत्री मारिया टेरेसिता लाज़ारो के साथ फोन पर वार्ता की।

इस मौके पर वांग यी ने कहा कि अब चीन-फिलीपींस संबंध दुर्भावनापूर्ण हस्तक्षेप का सामना कर रहे हैं। फिलीपींस के कुछ राजनेताओं ने राजनीतिक पूर्वाग्रह और स्वार्थ के कारण बार-बार चीन पर कालिख पोती और चीन की "रेड लाइन" को पार किया। उन्होंने सामान्य आर्थिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को राजनीतिक हथियार बनाया और फिलीपींस में चीनी व्यक्तियों व संगठनों के कानूनी हितों का उल्लंघन किया। इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त के बाहर है। फिलीपींस को संबंधित व्यक्तियों पर प्रतिबंधों को और सख्त करने की आवश्यकता है। प्रभुसत्ता व प्रादेशिक अखंडता की रक्षा और देश की पुनरेकीकरण साकार करने में चीन क संकल्प अविचल है। फिलीपींस को एक चीन की नीति का कार्यान्वयन कर दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर अपने शब्दों और कार्यों में सावधान रहना होगा।

वहीं, लाज़ारो ने कहा कि फिलीपींस चीन के साथ संबंधों पर बड़ा ध्यान देता है और चीन के साथ स्थिर व पूर्वानुमान योग्य द्विपक्षीय संबंध विकसित करने की उम्मीद करता है। अब विभिन्न देशों को अर्थव्यवस्था और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिलीपींस और चीन के बीच संपर्क मतभेद दूर करने और द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए लाभदायक है। फिलीपींस एक चीन की नीति पर कायम रहता है। यह रुख नहीं बदलेगा। फिलीपींस वार्ता के जरिए चीन के साथ मतभेद का समाधान करना चाहता है।

दोनों पक्षों को चीन-फिलीपींस संबंधों में सुधार करने पर आम सहमति कायम की और पूर्वी एशिया सहयोग नेताओं की बैठक व एपेक नेताओं के अनौपचारिक सम्मेलन पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।