2026 “बेल्ट एंड रोड” मीडिया सहयोग मंच फ़ूचोऊ में आयोजित

चित्र जन-दैनिक से है।
2026 “बेल्ट एंड रोड” मीडिया सहयोग मंच 3 नवंबर को फ़ुचियान प्रांत के फ़ूचोऊ शहर में आयोजित हुआ, जिसमें 100 देशों तथा अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय संगठनों के अलावा, 182 मीडिया संस्थाओं और संगठनों के 200 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मंच में भार लेते प्रतिनिधियों ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाला "बेल्ट एंड रोड" का संयुक्त निर्माण अब एक बेहद लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक उत्पाद और वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा, सबसे व्यापक और सबसे गहरा प्रभाव डालने वाला अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग मंच के रूप में उभरा है।
इस के अलावा, प्रतिभागियों का मानना था कि विभिन्न देशों के मीडिया को मिलकर रेशम मार्ग की कहानियों को प्रभावी ढंग से दुनिया के सामने प्रस्तुत करने, नीतिगत संवाद और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देने, रेशम मार्ग की कहानियों का दस्तावेजीकरण एवं प्रसार करने तथा एक सकारात्मक जनमत माहौल बनाने और उसका संरक्षण करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।