चीन में निर्मित दूसरा बड़ा क्रूज जहाज “आइता हुआछंग” जल्द सौंपा जाएगा
(जन-दैनिक ऑनलाइन)09:52:38 2026-11-03
![]() |
| 2 नवंबर को चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन की शांगहाई वाइकाओछ्याओ शिपबिल्डिंग कंपनी लिमिटेड में ली गई “आइता हुआछंग” क्रूज जहाज की तस्वीर। |
“आइता हुआछंग” क्रूज जहाज की कुल लंबाई 341 मीटर और कुल टन भार 1,41,900 टन है। इसमें 2,130 कमरे और सुइट हैं तथा पूरी क्षमता के साथ इसमें 5,232 यात्री सवार हो सकते हैं। इसे 6 नवंबर 2026 को शांगहाई में आधिकारिक रूप से सौंपे जाने की योजना है। इसके बाद यह क्वांगचोउ के नानशा अंतरराष्ट्रीय क्रूज होम पोर्ट से अपनी पहली क्रूज यात्रा शुरू करेगा।
