ली छ्यांग ने ओमान के सुल्तान से भेंट की

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 2 नवंबर को राजधानी पेइचिंग स्थित जन वृहद भवन में यात्रा पर आए ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सैद से मुलाकात की।
इस मौके पर ली छ्यांग ने कहा कि चीन और ओमान दोनों का लंबा इतिहास है और दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती है। राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद पिछले 48 सालों में चाहे अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में कितना भी परिवर्तन क्यों न आया हो, चीन और ओमान हमेशा आपसी सम्मान करते हैं और समानता से व्यवहार करते हैं। इससे द्विपक्षीय संबंधों का सतत विकास कायम रहा और दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ मिला।
ली छ्यांग ने कहा कि चीन ओमान के साथ विकास की रणनीति में जुड़ाव मजबूत करना चाहता है और उच्च गुणवत्ता वाली स्वच्छ ऊर्जा, कृषि व मत्स्य पालन, अंतरिक्ष उपग्रह, सूचना व संचार और एआई आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहता है। वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति जटिल है। चीन और ओमान को वैश्विक दक्षिण देश होने के नाते बहुपक्षीय मुद्दों पर घनिष्ठ संपर्क और समन्वय कायम रहना चाहिए, ताकि एक साथ विश्व शांति और स्थिरता की रक्षा की जा सके।
वहीं, हैथम ने कहा कि चीन में विकास की प्रगति उल्लेखनीय है। चीन ओमान का सबसे अहम आर्थिक और व्यापारिक साझेदार है। ओमान चीन से विकास के अनुभव सीखना चाहता है और चीन के साथ व्यापार, निवेश, वित्त, कृषि व मत्स्य पालन, विनिर्माण, उन्नत तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल अर्थव्यवस्था और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आदि के क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग मजबूत करना चाहता है। ओमान अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में चीन के साथ संपर्क और समन्वय कायम करना चाहता है।