वांग यी ने ईरानी सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप सचिव से मुलाकात की

(CRI)09:23:32 2026-11-03

2 नवंबर को, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने देश की राजधानी पेइचिंग में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप सचिव अली बघेरी कानी से मुलाकात की।

वांग यी ने कहा कि मध्य पूर्व में मौजूदा संघर्ष की अवधि लंबी रही और इसका फैलाव हो रहा है, और इसे सुलझाने का एकमात्र रास्ता संवाद और समझौता है। सभी पक्षों को अपनी जनता और इतिहास के प्रति जिम्मेदारी से काम लेना चाहिए, एक-दूसरे की ओर बढ़ना चाहिए और बल प्रयोग का सहारा लेने के बजाय तर्कसंगत और व्यावहारिक दृष्टिकोण से रणनीतिक समाधान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अस्थिर और निरंतर परिवर्तनशील अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद, चीन-ईरान संबंधों में निरंतर विकास हुआ है, जो दोनों देशों के लोगों के मूलभूत हितों में निहित है और ग्लोबल साउथ के देशों की एकता और सहयोग की आकांक्षाओं को भी पूरा करता है। चीन ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा में उसका समर्थन करता है और चीन-ईरान संबंधों के निरंतर विकास को बढ़ावा देने के लिए ईरान के साथ मिलकर काम करने को तत्पर है।

मुलाकात में बघेरी ने क्षेत्रीय स्थिति पर ईरान के विचारों और रुख को रेखांकित करते हुए कहा कि ईरान अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता की दृढ़ता से रक्षा करेगा, आधिपत्य और खतरों का विरोध करेगा। इसके साथ ही, ईरान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए सक्रिय रूप से प्रयास करने के लिए सभी पक्षों के साथ बातचीत में शामिल होने को तैयार है।