शिनच्यांग के फुखांग में 1 लाख किलोवाट क्षमता वाली टावर- प्रकार की सौर तापीय विद्युत परियोजना ग्रिड से जुड़ी


30 अक्टूबर को शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के छांगची हुई स्वायत्त प्रिफेक्चर के फुखांग शहर में लुनंग फुखांग की 1 लाख किलोवाट क्षमता वाली पिघले हुए नमक पर आधारित टावर-प्रकार की सौर तापीय विद्युत एवं ऊर्जा भंडारण परियोजना के संचालन का दृश्य।

30 अक्टूबर को शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के छांगची हुई स्वायत्त प्रिफेक्चर के फुखांग शहर में स्थित बहु-ऊर्जा पूरकता (नवीन ऊर्जा के बाजार-आधारित ग्रिड एकीकरण) परियोजना के तहत लुनंग फुखांग की 1 लाख किलोवाट क्षमता वाली पिघले हुए नमक पर आधारित टावर-प्रकार की सौर तापीय विद्युत एवं ऊर्जा भंडारण परियोजना को बिजली ग्रिड से जोड़कर परिचालन में लाया गया।

स्टेट ग्रिड शिनच्यांग इलेक्ट्रिक पावर कंपनी लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार, यह शिनच्यांग में बिजली ग्रिड से जुड़कर परिचालन शुरू करने वाला छठा पिघले हुए नमक पर आधारित टावर-प्रकार का सौर तापीय विद्युत संयंत्र है। इससे नवीन ऊर्जा के विविधतापूर्ण विकास और उपयोग को बढ़ावा मिलेगा तथा विभिन्न ऊर्जा स्रोतों के पूरक उपयोग पर आधारित नई बिजली आपूर्ति प्रणाली के निर्माण में मदद मिलेगी।

इस परियोजना को 9 लाख किलोवाट क्षमता वाली सौर फोटोवोल्टिक परियोजना के साथ समन्वित रूप से संचालित करने के लिए तैयार किया गया है। इस तरह “सौर तापीय ऊर्जा + सौर फोटोवोल्टिक ऊर्जा” का संयुक्त परिचालन मॉडल विकसित किया गया है। परियोजना के चालू होने के बाद, इसके सौर तापीय ऊर्जा वाले हिस्से से हर साल औसतन लगभग 12 करोड़ किलोवाट-घंटे बिजली पैदा होने का अनुमान है। इसके अलावा, प्रतिवर्ष लगभग 40 हजार टन मानक कोयले की बचत होने और कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में लगभग 1.4 लाख टन की कमी आने का भी अनुमान है।