ल्येनयुनकांग बंदरगाह से चीन में बनी 5,900 से अधिक कारें मेक्सिको निर्यात
(जन-दैनिक ऑनलाइन)10:13:43 2026-11-02
![]() |
| 1 नवंबर को च्यांग्सू प्रांत के ल्येनयुनकांग बंदरगाह की तोंगफांग पोर्ट सर्विसेज कंपनी के टर्मिनल पर चीन में बनी कारों को मेक्सिको निर्यात करने के लिए खड़े रो-रो जहाज का दृश्य। |
1 नवंबर को च्यांग्सू प्रांत के ल्येनयुनकांग बंदरगाह की तोंगफांग पोर्ट सर्विसेज कंपनी के रो-रो टर्मिनल पर एक समुद्री जहाज में चीन में बनी 5,910 कारें लादी गईं, जिन्हें समुद्री मार्ग से मेक्सिको भेजने की तयारी की जा रही है। ल्येनयुनकांग बंदरगाह से मेक्सिको के लिए रो-रो परिवहन सेवा 30 सितंबर 2021 को आधिकारिक तौर पर शुरू हुई थी। इसके शुरू होने के बाद से इस मार्ग पर वाहनों के परिवहन का कारोबार लगातार बढ़ा है, जिससे चीन में बनी कारों के निर्यात के लिए समुद्री मार्गों के और अधिक विकल्प उपलब्ध हुए हैं।
