चीन-स्विट्जरलैंड मुक्त व्यापार समझौते को उन्नत करने के प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए
30 अक्तूबर को चीनी वाणिज्य मंत्रालय से मिली ख़बर के अनुसार चीन-स्विट्जरलैंड मुक्त व्यापार समझौते को उन्नत करने के प्रोटोकॉल पर उसी दिन पेइचिंग में हस्ताक्षर किए गए।
उन्नत प्रोटोकॉल के अनुसार, चीन और स्विट्जरलैंड मूल मुक्त व्यापार समझौते के आधार पर वस्तुओं, सेवाओं और निवेश के उच्च-स्तरीय खुलेपन के लिए संयुक्त रूप से प्रतिबद्धताएँ करेंगे, उत्पत्ति के नियम, व्यापार सुविधा, व्यापार में तकनीकी बाधाएँ, डिजिटल व्यापार, प्रतिस्पर्धा, व्यापार और सतत् विकास जैसे क्षेत्रों में नियमों को और उन्नत करेंगे। चीन-स्विट्जरलैंड मुक्त व्यापार समझौते के सफल उन्नयन से चीन-स्विट्जरलैंड के आर्थिक और व्यापारिक सहयोग में और गहराई आएगी और द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के उदारीकरण और सुगमीकरण के लिए अधिक ठोस संस्थागत गारंटी प्रदान की जाएगी। यह वर्तमान अनिश्चित अंतरराष्ट्रीय वातावरण में मुक्त व्यापार, खुले सहयोग और नियम-आधारित बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के समर्थन में दोनों पक्षों के स्पष्ट रुख को भी दर्शाता है।