चीन की सबसे लंबी मेट्रो रिंग लाइन पर परिचालन शुरू
29 अक्टूबर को चीन के वुहान शहर में मेट्रो लाइन-12 के पूरे खंड को यातायात के लिए खोल दिया गया। चाइना एसोसिएशन ऑफ मेट्रो के अनुसार, यह फिलहाल चीन की सबसे लंबी मेट्रो रिंग लाइन है। इसकी कुल लंबाई 59.9 किलोमीटर है और इस पर 37 भूमिगत स्टेशन हैं। इस लाइन के जरिए मौजूदा और प्रस्तावित 18 अन्य मेट्रो लाइनों से भी जुड़ने की सुविधा मिलेगी।
वुहान मेट्रो लाइन-12 शहर के छियाओखोउ, हानचियांग और आनचियांग सहित सात प्रमुख शहरी जिलों से होकर गुजरती है, जिसमे यह हानखोउ और वुछांग के दो प्रमुख रेलवे स्टेशनों को भी जोड़ती है। इस पूरी लाइन पर यात्रा करने में लगभग 96 मिनट लगते हैं। निर्माण कार्य की समय-सीमा के अनुसार, इस मेट्रो लाइन को दो चरणों में शुरू किया गया है। इसके पहले चरण की लंबाई 35.3 किलोमीटर है, जिसे इस साल 1 मई को यातायात के लिए खोल दिया गया था। अब शुरू हुए दूसरे चरण की लंबाई 24.6 किलोमीटर है। इसके चालू होने के साथ ही पूरी मेट्रो रिंग लाइन का परिचालन शुरू हो गया है। इसके साथ ही वुहान में मेट्रो नेटवर्क की कुल परिचालन लंबाई 581 किलोमीटर से अधिक हो गई है।
