ग्रेटर बे एरिया के 9 शहरों का एपेक देशों से व्यापार लगातार 20वें महीने बढ़ा
(CRI)13:48:11 2026-10-30
चीनी सीमा शुल्क के आंकड़ों के मुताबिक़ इस साल की पहली तीन तिमाहियों में क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया के 9 शहरों का एपेक अर्थव्यवस्थाओं के साथ आयात-निर्यात 55.8 खरब युआन तक पहुंच गया।
यह पिछले साल की इसी अवधि के मुक़ाबले 26.7 प्रतिशत ज़्यादा है। इसके साथ ही इस अवधि के लिए एक नया रिकॉर्ड बना है और सालाना आधार पर वृद्धि का सिलसिला लगातार 20 महीनों से बना हुआ है।
आयात और निर्यात की वस्तुओं की बात करें तो विद्युतयांत्रिक उत्पाद और एकीकृत सर्किट जैसे उच्च स्तरीय विनिर्माण उत्पाद तथा हरित उत्पाद इस क्षेत्र के विदेशी व्यापार की बढ़ोतरी के मुख्य चालक रहे हैं।