20वीं सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पांचवें पूर्णाधिवेश की विज्ञप्ति

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय कमेटी का पांचवां पूर्णाधिवेशन 26 से 29 अक्तूबर तक पेइचिंग में आयोजित हुआ। केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो ने इस पूर्णाधिवेशन की अध्यक्षता की। इस पूर्णाधिवेशन में केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने महत्वपूर्ण भाषण दिया।
इस पूर्णाधिवेशन ने पोलित ब्यूरो की ओर शी चिनफिंग से प्रस्तुत कार्य रिपोर्ट सुनकर उस पर विचार किया और चौतरफा तथा सख्त रूप से पार्टी शासन निरंतर आगे बढ़ाने सम्बंधी मुख्य मुद्दों पर सीपीसी केंद्रीय कमेटी के फैसले पर विचार कर उसे पारित किया। शी चिनफिंग ने इस फैसले के मसौदे का व्याख्यान किया।
इस पूर्णाधिवेशन ने 20वीं केंद्रीय कमेटी के चौथे पूर्णाधिवेशन से पोलित ब्यूरो के कार्य की पुष्टि की और नये युग में चौतरफ़ा तौर पर पार्टी के सख्त शासन में महान उपलब्धियों का उच्च मूल्यांकन किया।
इस पूर्णाधिवेशन के समान विचार में कामरेड शी चिनफिंग से केंद्रित रहने वाली केंद्रीय कमेटी ने विशाल राजनीतिक साहस और ज़बरदस्त जवाबदेह से मूल रूप से पार्टी शासन में शिथिल और कमजोर स्थिति बदली, एक अरसे से मौजूद बुरी शैली को रोक दिया, अनेक वर्षों में मौजूद कठिन समस्याओं को ठीक किया और पार्टी, देश व सेना के अंदर मौजूद गंभीर ख़तरे मिटाये, जिससे पार्टी क्रांतिकारी भावना के निर्माण में अधिक शक्तिशाली बन गयी।
इस पूर्णाधिवेशन ने बल दिया कि चौतरफा तौर पर पार्टी का सख्त शासन कई लाभकारी शर्तें होने के साथ कई नयी स्थितियों और नयी समस्याओं का सामना कर रहा है। पूरी पार्टी को पार्टी के दीर्घकालिक शासन के स्थान की मजबूती और चीनी राष्ट्र के महान पुनरोत्थान की रणनीतिक ऊँचाई की दृष्टि से पार्टी के सख्त शासन का भारी महत्व समझ कर पक्का विश्वास और रणनीतिक स्थिरता के साथ अधिक संतुलित और अधिक ठोस कदमों से नये युग में पार्टी के सख्त शासन के मूल्यवान अनुभव पर कायम रहकर पार्टी निर्माण में मौजूद मुख्य सवालों का समाधान करना और अच्छी राजनीतिक स्थिति का विकास करना चाहिए।
इस पूर्णाधिवेशन ने बल दिया कि चौतरफा तौर पर पार्टी के सख्त शासन को निरंतर आगे बढ़ाने के मुख्य सिद्धांत ऐसे हैः मिशन और कार्य की सेवा पर कायम रहना, पार्टी के राजनीतिक निर्माण की नेतृत्वकारी भूमिका पर कायम रहना, चौतरफा तौर पर सख्त शासन करने पर कायम रहना, प्रश्न उन्मुख दृष्टिकोण अपनाना, मूल सिद्धांत का पालन करने के साथ सृजन करने पर कायम रहना, ऊपर से नीचे के दृष्टिकोण पर कायम रहना और नियमों के मुताबिक पार्टी का संचालन करना।
इस पूर्णाधिवेशन में चौतरफा तौर पर पार्टी के सख्त शासन को निरंतर आगे बढ़ाने पर व्यवस्थित इंतजाम किया गया। सीपीसी सदस्यों की पार्टी आत्मा को मजबूत करने, लोकांत्रिक केंद्रीयता व्यवस्था लागू करने, उच्च गुणवत्ता वाले कार्यकर्ता तैयार करने, संगठित व्यवस्था का निर्माण करने, निरंतर पार्टी शैली के सुधार, एकीकृत रूप से भ्रष्टाचार विरोध बढ़ाने, व्यवस्था और नियम के मुताबिक पार्टी के शासन, पार्टी व देश की निगरानी व्यवस्था संपूर्ण बनाने और पार्टी के प्रबंधन व शासन की जिम्मेदारी की मजबूती पर बल दिया गया।
इस पूर्णाधिवेशन में निर्णय लिया गया कि सीपीसी की 21वीं राष्ट्रीय कांग्रेस 2027 के उत्तरार्द्ध में पेइचिंग में आयोजित होगा।
इस पूर्णाधिवेशन ने अपील की कि पूरी पार्टी अधिक घनिष्ठ रूप से कामरेड शी चिनफिंग से केंद्रित केंद्रीय कमेटी के पास एकजुट होकर निरंतर चौतरफा तौर पर पार्टी के सख्त शासन को आगे बढ़ाकर नये युग में पार्टी के प्रबंधन व शासन और पार्टी की समृद्धि व मजबूती के लिए नयी स्थिति तैयार करेगी और देश की विभिन्न जातियों की जनता का नेतृत्व कर चौतरफा तौर पर आधुनिक समाजवादी शक्ति के निर्माण और चीनी आधुनिकीकरण से चीनी राष्ट्र के महान पुनरोत्थान के लिए निरंतर संघर्ष करेगी।


