अंतरराष्ट्रीय समुदाय को युद्धोत्तर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए वर्तमान जापानी सरकार द्वारा उत्पन्न चुनौती के प्रति अत्यधिक सतर्क रहना चाहिए: चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)10:14:44 2026-10-30

29 अक्तूबर को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को वर्तमान जापानी सरकार द्वारा युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को लगातार चुनौती देने के प्रति अत्यधिक सतर्क रहना चाहिए।

आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान, अमेरिका और जापान ने कथित तौर पर जापान में उन्नत वायु-से-वायु मिसाइलों के संयुक्त उत्पादन के लिए एक समझौते की घोषणा की।

इस पर चीनी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका और जापान को द्विपक्षीय सम्बंध और सुरक्षा सहयोग इस प्रकार विकसित करना चाहिए जिससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को कोई नुकसान न पहुंचे, और न ही इससे अन्य देशों के हितों को निशाना बनाया जाए या उन्हें हानि पहुंचाई जाए। सत्ता संभालने के बाद से, वर्तमान जापानी सरकार ने खतरों का जवाब देने के बहाने लगातार अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कानूनों और नियमों का उल्लंघन किया है, युद्धोत्तर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को चुनौती दी है और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को खतरे में डाला है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अत्यधिक सतर्क रहना चाहिए और इस व्यवहार पर दृढ़ता से अंकुश लगाना चाहिए।

इस के अलावा चीनी प्रवक्ता ने सम्बंधित सवाल का जवाब देते हुए यह भी कहा कि जापान के भीतर हमेशा से ही ऐसी ताकतें मौजूद रही हैं जो सांस्कृतिक उत्पादों के माध्यम से चीन को बदनाम करने और उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास करती रही हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय और जापान के कुछ जागरूक व्यक्तियों को चिंतित होना चाहिए।