उम्मीद है कि जर्मनी और ईयू विवेक बनाए रखकर चीन के साथ आगे बढ़ेंगेः चीनी विदेश मंत्रालय
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 28 अक्तूबर को नियमित प्रेस वार्ता में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की चीन सम्बंधी बात पर सम्बंधित सवाल के जवाब में बताया कि उम्मीद है कि जर्मनी और यूरोपीय संघ वस्तुगत और विवेक बनाए रखकर चीन के साथ आगे बढ़ेंगे और एक दूसरे का विश्वसनीय तथा अनुमानित साझेदार बनेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार जर्मन चांसर मर्ज़ ने हाल ही में सिंगापुर में सम्बंधित देशों से चीन पर निर्भरता कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जर्मनी की चीन-नीति परिपक्व हो रही है और यूरोपीय संघ की नीति से मेल खाती है।
क्वो च्याखुन ने बताया कि चीन हमेशा खुलेपन व सहयोग का पक्षधर है और विभिन्न पक्षों के साथ वैश्विक उत्पादन व सप्लाई चेन की स्थिरता व सुरक्षा बनाए रखने में जुटा है ताकि विश्व अर्थव्यवस्था में अधिक ऊर्जा और निश्चितता डाली जाए।
उन्होंन कहा कि चीन-जर्मनी और चीन-यूरोपीय संघ एक दूसरे के आर्थिक पूरक हैं। व्यावहारिक जुड़ाव और सहयोग का आधार पारस्परिक लाभ और साझी जीत है।