हम स्विस परिसंघ के अध्यक्ष की चीन यात्रा का स्वागत करते हैं: विदेश मंत्रालय

(CRI)09:02:25 2026-10-29

स्विस परिसंघ के अध्यक्ष गाय पार्मेलिन 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक चीन की कार्य यात्रा पर आएंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 28 तारीख को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन स्विस परिसंघ के अध्यक्ष गाय पार्मेलिन की चीन यात्रा का स्वागत करता है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस वर्ष चीन और स्विट्जरलैंड के बीच अभिनव रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ है। वर्तमान में, चीन-स्विट्जरलैंड सम्बंध विभिन्न क्षेत्रों में फलदायी सहयोग के साथ तेजी से विकसित हो रहे हैं, विशेष रूप से मुक्त व्यापार सहयोग, जो द्विपक्षीय सम्बंधों का सबसे बड़ा आकर्षण बन गया है। चीन स्विट्जरलैंड के साथ मिलकर दोनों देशों के लोगों के लिए अधिक लाभ पैदा करने, दोनों पक्षों के उद्यमों के लिए अधिक अनुकूल और सुविधाजनक परिस्थितियां प्रदान करने और एक सुदृढ़ द्विपक्षीय सम्बंध के माध्यम से विश्व अर्थव्यवस्था के विकास में अधिक निश्चितता लाने के लिए तैयार है।