चीन मध्य पूर्व में जारी तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करता है: विदेश मंत्रालय
(CRI)09:01:18 2026-10-29

28 अक्तूबर को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में रिपोर्टर ने यमन में हूती आंदोलन के सऊदी रक्षा मंत्रालय और एयरपोर्ट समेत ठिकानों पर हमला करने के दावों के बारे में सवाल पूछा। इस पर चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन इस क्षेत्र में जारी तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करता है, हवाई अड्डों जैसे नागरिक ठिकानों पर हमलों का विरोध करता है और विभिन्न पक्षों से संवाद और बातचीत के माध्यम से विवादों को हल करने और मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली को बढ़ावा देने का आह्वान करता है।