चीन में पवन और सौर ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता 2 अरब किलोवाट के पार पहुंची

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता 2 अरब किलोवाट के पार पहुंची
27 अक्टूबर को च्यांगसू प्रांत के पाओयिंग काउंटी के ल्यूपाओ कस्बे में ली गई तस्वीर में मत्स्य पालन और सौर ऊर्जा उत्पादन की संयुक्त परियोजना तथा पवन ऊर्जा परियोजना।

चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन ने 26 अक्टूबर को घोषणा की कि सितंबर 2026 के अंत तक चीन में पवन और सौर ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता 2.01 अरब किलोवाट तक पहुंच गई। इनमें सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 1.31 अरब किलोवाट रही, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 16.5 प्रतिशत अधिक है। वहीं, पवन ऊर्जा की स्थापित क्षमता 70 करोड़ किलोवाट रही, जिसमें 20.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।